Showing posts with label UP POLICE CONSTABLE RECRUITMENT. Show all posts
Showing posts with label UP POLICE CONSTABLE RECRUITMENT. Show all posts

Friday, March 22, 2013

UP POLICE CONSTABLE RECRUITMENT

UP Police

लखनऊ। सरकार ने सिपाहियों की सीधी भर्ती के लिए नियमों में व्यापक बदलाव किए हैं। इसके लिए उत्तर प्रदेश नागरिक पुलिस आरक्षी सेवा और प्रोन्नति नियमावली-2008 में बदलाव किया गया है। इससे 40 हजार सिपाहियों की भर्ती का रास्ता भी साफ हो गया है। अब सीधी भर्ती के लिए प्रारंभिक, शारीरिक व लिखित परीक्षा से अभ्यर्थी को गुजरना होगा।

वहीं अब सिपाही से मुख्य आरक्षी पद पर 75 फीसदी प्रोन्नति वरिष्ठता के आधार पर तो 25 फीसदी लिखित परीक्षा से दी जाएगी। अब तक प्रोन्नतियां परीक्षा के जरिए होती थीं। राज्य मंत्रिपरिषद ने इन नियमों को मंजूरी दे दी है।
सीधी भर्ती के लिए अब पहले प्रारंभिक परीक्षा होगी। इसकेबाद शारीरिक परीक्षा और फिर लिखित परीक्षा होगी। शारीरिक परीक्षा 100 अंकों की और लिखित परीक्षा 300 अंकों की होगी। प्रारंभिक परीक्षा में 35 फीसदी अंक पाना जरूरी होगा।

अब पुरुष अभ्यर्थी को दस किलोमीटर की जगह बीस मिनट में केवल 4.8 किलोमीटर ही दौड़ना होगा। वहीं महिला अभ्यर्थी को 18 मिनट में केवल 2.4 किलोमीटर दौड़ना होगा। जो पुरुष अभ्यर्थी 20 मिनट में 4.8 किलोमीटर की दौड़ पूरी करेगा उसे 100 अंक मिलेंगे।

वहीं 20-25 मिनट में पूरी करने पर 80 तो 25 से ऊपर व 30 मिनट के बीच पूरी करता है तो उसे 60 अंक दिए जाएंगे
»»  read more